एशिया महाद्वीप  :- 

                             पृथ्वी पर भूभाग की सबसे बड़ी इकाई को महाद्वीप कहते है । 
   सम्पूर्ण पृथ्वी का स्थल क्षेत्र 7 महाद्विपो में बंटा हुआ है  ---- 
      1. एशिया 
      2. यूरोप
      3. उत्तरी अमेरिका 
      4.  दक्षिणी अमेरिका
      5.  अफ्रीका 
      6.  आस्ट्रेलिया 
      7. अंटार्कटिका                          

एशिया महाद्वीप के प्रश्न


  • एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आसु से हुयी है , जिसका शाब्दिक अर्थ है  उदित सूर्य से । 
  •  यह संसार का सबसे बड़ा महाद्विप है । सम्पूर्ण विश्व का 30% 
  • यहाँ विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है । 
  • एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का माउंट एवरेस्ट ( 8850 मी0 ) है , जो नेपाल में स्थित है , जहाँ इसे सागरमाथा के नाम से जानते है ।
  • विश्व का सबसे अधिक विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है , जो एशिया में 2,00,000 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है । 
  • एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पठार पामीर है ।


  •  पामीर की ऊँचाई 4875 मी0 है । इसी कारण पामीर को विश्व का छत कहा जाता हैं। 
  • एशिया में विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन है । 
  • एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन और सबसे छोटा देश मालदीव  है।  
  • एशिया में विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापूर है। 
  • एशिया में सबसे लंबी नदी यांगसी तथा अधिकतम गहराई मृत सागर ( 397 मी0 ) की है। 
  • एशिया में फिलीपींस द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे अधिक गहरा सागरीय गर्त प्रशांत महासागर में मेरियाना गर्त ( 11,033 मी0 गहरा)  हैं। 
  • विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील एशिया में स्थित हैं। 
  • विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर एशिया में है ।
  • एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैगांग झील ( 4267 मी0 ऊँचा ) लद्दाख व तिब्बत में स्थित है । 
  • एशिया महाद्वीप में विश्व का सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र मावसिनराम ( 11405 मि0 मी0 ) मेघालय , भारत में है । इससे पहले चेरापूंजी सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान था। 




एशिया का भूगोल



  • एशिया में विश्व का सबसे अधिक लंबा रैलवे प्लेटफार्म खड़गपुर - ( प्0 बंगाल ) भारत में स्थित हैं। इसकी लंबाई 833 मी0 है। 
  • चीन विश्व का सबसे अधिक मछली पकड़ने वाला देश है । 

  • विश्व का सबसे अधिक समाचार पढ़ने वाला देश हांगकांग है । 

  • विश्व का सबसे अधिक डाक घर  वाला देश भारत है।
  • एशिया में सबसे अधिक जुट और गन्ना उत्पादन देश क्रमशः बांग्लादेश और भारत है । 
  • एशिया सबसे अधिक जल विधुत का विकास जापान में हुआ । 
  • एशिया में सबसे घना बसा द्वीप जावा है । 
  • एशिया का सबसे बड़ा रेलमार्ग ट्रांस- साइबेरियन रेल है । यह लेनिनग्राड से ब्लीडिवोस्तक तक जाता है । इसकी लंबाई 9438 किमी है।
  • एशिया का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादन और निर्यात देश थाईलैंड , मलेशिया और इंडुनेशिया है।
  • एशिया में विश्व का सबसे अधिक प्राकृतिक रबड़ उत्पादित करने वाला देश थाईलैंड है। 
  • एशिया का सबसे अधिक टीन-उत्पादक देश मलेशिया है ।
  • एशिया का सबसे गर्म नगर जैकोबाबाद ( पाकिस्तान) में है ।
  • लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ने वाली नहर स्वेज नहर है ।
  • एशिया में विश्व का सबसे अधिक जलयान वाला देश जापान है । 
  • आर्कटिक एवं प्रशांत महासागर को जोड़ने वाला जलडमरूमध्य बेरिंग जलडमरूमध्य(अलास्का एवं कमचटका प्राय द्वीप के बिच ) है ।


एशिया महाद्वीप सामान्य ज्ञान




  • जापान का नागासाकी शहर क्यूशू द्वीप पर स्थित है ।
  • बेरिंग जल सन्धि अंतराष्ट्रीय तिथि रेखा के समानांतर स्थित है ।
  • विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में है ।
  • म्यामांर अपने सुंदर बौद्ध मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है ।