12th after best Courses


12th krne k bad ap sochte rahte hai k kon sa course apke liye behter hoga jise apko krna chahiye jisse krne k bad apko asani se job mil jaye or ap berozgar nhi rahe kuch best courses hai jise krne k bad ap ko rozgar asani se mil jayegi
|

जर्नलिजम ऐंड मास कम्यूनिकेशन.             (Journalism and mass communication)




यह एक ऐसा कोर्स है जिसकी काफी मांग है और कोर्स करने के बाद आसानी से नौकरी मिल जाती है। मीडिया सेक्टर तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है इसलिए जॉब की दिक्कत नहीं है। जर्नलिजम में कई तरह के कोर्स हैं

Courses :-

  1.                       डिग्री, 
  2.                  डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स 
  3.                  डिग्री कोर्सों की अवधि 3 सालों की होती है 
  4.                  जबकि डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स 1-2 साल के होते  हैं|

विषय:- 

  1. मीडिया एथिक्स, 
  2. मास कम्यूनिकेशन, 
  3. एडिटिंग, 
  4. रिपोर्टिंग, 
  5. लैंग्वेज और ट्रांसलेशन, 
  6. कम्यूनिकेशन स्किल्स, 
  7. इलेक्ट्रोनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया हैं। 

होटल मैनेजमेंट 
(Hotel Management)

भारत का पर्यटन क्षेत्र भी तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है जहां रोजगार के अवसर काफी हैं। 

Courses:-

1.

होटल मैनेजमेंट में 3 सालों का डिग्री कोर्स है|

2.

 1-2 साल का डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। 

Subjects :-

  1. होटल मैनेजमेंट में मुख्य रूप से
  2.  कम्यूनिकेशन स्किल्स, 
  3. फॉरेन लैंग्वेज, 
  4. फूड प्रॉडक्शन, 
  5. ट्रैवल मैनेजमेंट, 
  6. फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, 
  7. हाउसकीपिंग, 
  8. मैनेजमेंट, 
  9. अकाउंटिंग, 
  10. न्यूट्रिशन ऐंड फूड साइंस, 
  11. पब्लिक रिलेशंस और मार्केटिंग जैसे विषय पढ़ने होते हैं। 

बैचलर ऑफ बिजनस ऐडमिनिस्ट्रेशन या बीबीए 

(BBA-Bachelor of Business Administration)


मैनेजमेंट की दुनिया में अगर आप करियर बनाना चाहते हैं तो आप बीबीए कर सकते हैं। 
यह तीन सालों का कोर्स होता है। बीबीए के बाद आप एमबीए यानी मास्टर ऑफ बिजनस ऐमडिनिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

बीबीए ग्रैजुएट्स को आमतौर पर कॉर्पोरेट हाउस और बिजनस फर्म मैनेजर पद पर या वित्त से संबंधित अन्य पदों पर रखती हैं। आमतौर पर यह राय बनी हुई है कि सिर्फ कॉमर्स के स्टूडेंट ही बीबीए कर सकते हैं लेकिन यह सही नहीं है। अगर आपने आर्ट्स भी कर रखा है तो भी यह कोर्स कर सकते हैं। 

Courses:-

बीबीए में आप फाइनैंशल मैनेजमेंट, मार्केटिंग, इकनॉमिक्स, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, अकाउंटिंग, स्टैटिस्टिक्स, आंत्रप्रन्योरशिप स्किल्स और बिजनस कम्यूनिकेशन पढ़ सकते हैं। 

इवेंट मैनेजमेंट 

(Event Management)


इवेंट मैनेजमेंट 3 सालों का कोर्स होता है। इसके बाद आप जॉब भी कर सकते हैं या अपना बिजनस भी कर सकते हैं। 

Courses:-

इसमें मुख्य रूप से अहम इवेंट्स का अध्ययन, प्लानिंग, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, अकाउंटिंग, मार्केटिंग ऐंड ऐडवर्टाइजिंग, पब्लिक रिलेशंस, बिजनस लॉज जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। 

इंटेग्रेटिड लॉ कोर्स 

(integrated law course)



इसके अहम विषय 
  1. कॉन्स्टिट्यूशनल लॉज, 
  2. प्रॉपर्टी लॉज, 
  3. बैंकिंग लॉज, 
  4. इंवायरनमेंटल लॉज, 
  5. कंपनी लॉज, 
  6. कंज्यूमर प्रोटेक्शन लॉज, 
  7. फैमिली लॉज, 
  8. लेबर ऐंड इंडस्ट्रियल लॉज, 
  9. ह्यूमन राइट्स लॉज, 
  10. ऐडमिनिस्ट्रेटिव लॉज और 
  11. पब्लिक इंटरनैशनल लॉज हैं। 

ग्राफिक डिजाइन 

(Graphic Design)

ग्राफिक डिजाइन एक विस्तृत एरिया है जिसमें कई तरह के कोर्स के विकल्प उपलब्ध हैं। कुछ अच्छे कोर्सेज ऐनिमेशन और ग्राफिक डिजाइनिंग है। इस फील्ड में 3-4 साल के बैचलर डिग्री कोर्स और 1-2 साल के डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध हैं। क्रिऐटिव लोगों के लिए यह फील्ड खास है।