India state and capital name 2020




भारत के राज्य , राजधानियां और केंद्र शासित प्रदेश





India state list 





भारत एक विशाल देश है । भारत का दक्षिण एशिया में महत्वपूर्ण स्थान है ।प्रशासनिक क्रियाकलापों के लिए भारत को  29 राज्यों और 7 केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटा गया था ।  2 जून 2014 को तेलंगाना भारत का 29 वां राज्य बना । पहले तेलंगाना आंध्रप्रदेश का एक भाग था । दिल्ली भारत की राजधानी है ।


लेकिन अब भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है । 5 अगस्त 2019 को राज्य सभा और 6 अगस्त 2019 को लोक सभा से पारित जम्मू कश्मीर पुर्नगठन बिल । जम्मू कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद देश में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गए थे ।
जम्मू कश्मीर एवम् लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के रूप में 31 अक्टूबर 2019 को अस्तित्व में आए।


संसद ने 3 दिसंबर 2019 को दादर नगर हवेली और दमन व दीव को विलय करने का 2019 विधेयक पारित किया था । इस प्रकार दादर नगर हवेली और दमन व दीव एक केंद्र शासित प्रदेश होगया। और इस प्रकार केंद्र शासित प्रदेश की संख्या 8 हो गई है।


पहले 29 राज्य था लेकिन जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद । राज्य की संख्या घट कर फिर से 28 हो गई है।
दादर नगर हवेली और दमन व दीव विलय होने के बाद 26 जनवरी 2020 को अस्तित्व में आया ।


इसका विलय कम दूरी पर होने के कारण हुआ ।ये दोनों केंद्र शासित प्रदेश 35 किलो मीटर की दूरी पर थे ।


इस भी पढ़ें----


climate-of-india-in-hindi

current-affairs-today-in-hindi



Bhart-ka-rashtriya-chinh-partik-or-Vishv-k-parmukh-deshon-ka-rashtriya-chinh.



Indian states map 





India state list/ India state map
www. sarkariexamhelps.in




भारत के राज्य उनकी राजधानियां 




राज्यों का निर्माण मुख्यत: भाषाओं के आधार पर हुआ है । क्षेत्र फल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है । और सबसे छोटा राज्य गोवा है । राज्यों को जिलों में बांटा गया ।

भारत एक बहुत बड़े भौगोलिक विस्तार वाला देश है । भारत उत्तर से हिमालय के ऊंचे शिवरों से घिरा है । भारत के पश्चिम में अरब सागर है । भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी है और  दक्षिण में हिन्द महासागर प्राय द्वीप के तटों पर लहराते हैं।



India state population




हिन्द महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई  देशों को मिलता है । भारत को केन्द्रित स्थिति प्रदान करता है ।  हिन्द महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है । भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण भारत के नाम पर हिन्द महासागर का नाम पड़ा ।


भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख किलमीटर है । भारत की आबादी 120 करोड़ से अधिक है।  यह चीन के बाद दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है । क्षेत्रफल की दृष्टि से 7 वें स्थान पर है ।


भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 2.4% है ।  भारत की स्थल सीमा रेखा है लगभग 15200 किलो मीटर । समुद्री तट रेखा अंडमार निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7516.6 किलो मीटर है ।



India state and capital 




1.  

 

          राज्य          ----        आंध्र प्रदेश 
          राजधानी     -----       हैदराबाद


2.

      राज्य -----  अरूणाचल प्रदेश
    राजधानी ----  ईटानगर 



3.

      राज्य ----- असम
     राजधानी --- दिसपुर 



4.

   राज्य ---- बिहार 
   राजधानी --- पटना 



5.

   राज्य --- छत्तीसगढ़
  राजधानी --- रायपुर 



6.

    राज्य ---- गोवा 
   राजधानी --- पणजी 



7.


   राज्य --- गुजरात 
   राजधानी --- गांधीनगर 



8.


   राज्य --- हरियाणा
   राजधानी ---- चंडीगढ़ 




9.

    राज्य ---  हिमाचल प्रदेश
     राजधानी ---  शिमला 




10.

        राज्य ----  झारखण्ड 
       राजधानी ----  रांची 




11.


     राज्य ---- कर्नाटक 
     राजधानी --- बेंगलुरु




 12.


         राज्य ----  केरल 
         राजधानी -----  थिरुवनंथपुरम



     

13.

       राज्य ----  मध्य प्रदेश
       राजधानी ----  भोपाल 




14.

        राज्य -----  महाराष्ट्र 
       राजधानी --- मुंबई 




 15.

        राज्य ----  मणिपुर 
        राजधानी -----  इंफाल




16.


       राज्य -----  मेघालय
       राजधानी ----  शिलांग 




 17.

         राज्य ----  मिज़ोरम
        राजधानी  ---- आइजोल 




18.


       राज्य ---- नागालैंड 
      राजधानी ---  कोहिमा




19.

      राज्य ----  ओडिशा  
      राजधानी ----  भुवनेशवर 




20.


      राज्य ---  पंजाब
     राजधानी ----   चंडीगढ़




21.

       राज्य  ----     राजस्थान
      राजधानी ----  जयपुर





22.

       राज्य ----  सिक्किम 
      राजधानी --- गंगटोक




23.

      राज्य ----  तमिलनाडु
     राजधानी --- चेननई




24.


      राज्य ----  तेलंगाना
      राजधानी ---  हैदराबाद 




25.

       राज्य --- उत्तराखण्ड
      राजधानी ----  देहरादून 




26.

        राज्य --- उत्तर प्रदेश
        राजधानी --- लखनऊ




27.

        राज्य --- त्रिपुरा 
        राजधानी --- अगरतला




28.

      राज्य --- प. बंगाल
      राजधानी --- कोलकाता





India state list/ भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उसकी राजधानी
www. sarkariexamhelps.in




केंद्र शासित प्रदेश किसी कहते है ?




भारत में केंद्र शासित प्रदेश से तात्पर्य उन प्रदेशो से है जिनको कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण अन्य राज्यो में ना मिलाकर सीधा केंद्रीय सरकार द्वारा चलाया जाता है ।

विधानसभा शासित राज्यों में राज्य सरकार के नियम लागू होते हैं इसके अलावा राज्य की प्रशासनिक व कानून व्यवस्था भी वहां के मुख्यमंत्री के आदेशानुसार चलती है। लेकिन केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ऐसा नहीं होता, क्योंकि ऐसे प्रदेशों में भारत सरकार का राज होता है। जैसा कि आप नाम से ही समझ सकते हैं 'केंद्र शासित' यानि केंद्र द्वारा शासित ।

 इन प्रदेशों की कानून व्यवस्था भी केंद्र के अनुरूप ही चलती है तथा राज्य में व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए केंद्र सरकार उप राज्यपाल की नियुक्ति करती है।




भारत के केंद्रशासित प्रदेश और उसकी राजधानी ।




1.



     केंद्र शासित प्रदेश ----  अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह।

राजधानी ---   पोर्ट ब्लेयर ।



2.  



     केंद्र शासित प्रदेश --- दादर और नागर हवेली  और दमन व दीव
      राजधानी ----   दमन



3.


   केंद्र शासित प्रदेश --- चंडीगढ़
  राजधानी --  चंडीगढ़ 




4.  

    राज्य --- जम्मू एवं कश्मीर 
    राजधानी ---  श्रीनगर 




5.

     केंद्र शासित प्रदेश ---  लक्षद्वीप
     राजधानी --- कवरत्ती




6.

    केंद्र शासित प्रदेश --- पुदुच्चेरी 
    राजधानी -- पुदुच्चेरी 




7.

  केंद्र शासित प्रदेश ---  दिल्ली 
  राजधानी --- दिल्ली 




8.


  केंद्र शासित प्रदेश -- लद्दाख
  राजधानी --  लेह





इस प्रकार राज्यों की संख्या 28 है और केंद्र शासित प्रदेश की संख्या 8 है 




प्रश्न :-  भाषा के आधार पर प्रथम राज्य कौन सा है  और कब गठित हुआ ?


ये प्रश्न आपके लिए है इसका जवाब आप ढूंढ कर कॉमेंट करेंगे।